फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में फर्जी काॅल सेंटर पकड़ा: सिक्योरिटी गार्ड की नाैकरी के नाम पर हो रही थी ठगी, दो युवती समेत चार पकड़े

Sat, 08 Aug 2026 11:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में पुलिस ने फर्जी काॅल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए  माैके से दो युवती समेत चार लोगों को पकड़ा है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
युवक-युवतियों को ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेलो! क्या आप बेरोजगार हैं और आठ घंटे के लिए कोई भी नौकरी करने को तैयार हैं...इस तरह के लुभावने विज्ञापन देकर युवक और युवतियां फर्जी कॉल सेंटर से ठगी कर रहे थे। सूचना पर साइबर क्राइम सेल ने दो युवक और दो युवतियों को ताजगंज से गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में सिम और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


ताजगंज के बसई क्षेत्र स्थित आरके पुरम में कुछ लोगों द्वारा फर्जी तरीके से कॉल सेंटर संचालित किए जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। शनिवार को हुई कार्रवाई के दौरान ग्राम घनघनवा, थाना सराय ख्वाजा, जौनपुर और ग्राम कड़ींगा, थाना मुफस्सिल, छपरा बिहार निवासी दो युवक तथा गोबर चौकी, थाना ताजगंज आगरा और कोसीकलां, मथुरा निवासी दो युवतियां मिलीं। जांच में पता चला  कि युवक-युवतियां सोशल मीडिया पर नौकरी के आकर्षक विज्ञापन डालकर दूसरे प्रदेशों के  बेरोजगार युवाओं को संपर्क में लेते थे। 

इसके बाद कॉल और मैसेज के जरिए सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग बहानों से रुपये लेकर संपर्क बंद कर देते थे। एडीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस बरामद मोबाइल और लैपटॉप की जांच कर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगा रही है। फ्लैट मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि फ्लैट मालिक को गलत गतिविधियों की जानकारी नहीं थी। फ्लैट से दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।पूछताछ के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें