फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस ने कराया समझौता...बेटी ने पोस्ट किया वीडियो, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 06 Oct 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में घर में घुसकर दंपती की पिटाई और कपड़े फाड़ने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने मामले को रफा-दफा करा दिया था। मामला तब पलटा जब पीड़ित परिवार की ही नाबालिग बेटी ने सोशल मीडिया पर जबरन समझौता कराने का वीडियो पोस्ट कर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी महिला के अनुसार, 1 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे क्षेत्र के ही गुड्डू और नीतू ने उनके घर में जबरन घुसकर पति की लात-घूंसों से पिटाई की और जान से मारने की कोशिश की। बीच-बचाव करने वह पहुंचीं तो उनसे भी अभद्रता की गई और निर्वस्त्र करने के इरादे से कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई। घटना के बाद दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार होने के कारण थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों में लिखित समझौता करा दिया और मामला रफा-दफा कर दिया गया।
नया मोड़ तब आया, जब पीड़ित दंपती की नाबालिग बेटी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट कर दिया। शाहगंज पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए कि पुलिस ने दबाव बनाकर जबरन समझौता कराया है और आरोपियों को शह दी जा रही है। वीडियो में अमर्यादित भाषा का प्रयोग और सरकार पर भी सवाल उठाए गए। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

वर्जन :
- शिकायतकर्ता और आरोपी पक्ष आपस में करीबी रिश्तेदार (जीजा-साले) हैं। विवाद के बाद बिना किसी दबाव के शिकायतकर्ता ने खुद लिखित रूप से समझौता किया था। इसके बाद रविवार को रिश्तेदारों के दबाव में दोबारा शिकायत दी गई। पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच जारी है। - गौरव सिंह, एसीपी लोहामंडी
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें