पांच साल के बालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में गुरुवार दोपहर हुई पांच साल के बालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल पर मिले चप्पल के आधार पर मुहल्ले के ही एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस का कहना है कि यह युवक बालक को जंगल में ले गया था जहां उसके साथ कुकर्म का प्रयास कर रहा था। जब उसने शोर मचाया तो उसे मार डाला। युवक पहले भी एक बालक की हत्या कर चुका है।
हाईवे थाना क्षेत्र की एक कालोनी में पांच साल के बच्चे की हत्या हुई थी। उसका शव घर से कुछ फासले पर एक खाली प्लाट में दीवार के किनारे पड़ा मिला था। गले पर निशान थे। परिवार की किसी से रंजिश नहीं थी लिहाजा हत्या की वजह साफ नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। वहीं घटनास्थल के पास ही चप्पल भी मिली थीं।