आगरा में पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। बदमाश हत्या के मामले में फरार चल रहा था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार की तड़के पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश पवन उर्फ झेपा निवासी राजाखेड़ा घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
पकड़ा गया शातिर बदमाश हत्या के आरोप में फरार चल रहा था। मुठभेड़ पिनाहट थाना क्षेत्र में हुई। यह कार्रवाई बाह और पिनाहट थाना पुलिस व सर्विलांस सेल पूर्वी जोन की टीम ने संयुक्त रूप से की। इसके कब्जे से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और बाइक बरामद हुई है। बताते चलें कि हत्या के जिस मामले में यह फरार चल रहा था, उसमें पुलिस ने 10 अक्तूबर को तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।