फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 10 दिन में दो बार फायरिंग करने वाला रंगबाज साथी सहित गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 11 Oct 2022 09:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आरोपियों ने राधा नगर निवासी पीयूष गौतम के घर के बाहर दो बार फायरिंग की थी। पीड़ित ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इनमें दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
आरोपी नीरज गौतम और सुशील सिसौदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दौला के राधा नगर में दो बार फायरिंग करने के मामले में फरार आरोपी रंगबाज और उसके साथी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उससे फायरिंग में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए।

विज्ञापन


टेढ़ी बगिया स्थित राधा नगर निवासी पीयूष गौतम के घर के बाहर सबसे पहले 23 सितंबर को फायरिंग की गई थी। मामले में पीयूष गौतम ने मोहल्ले में रहने वाले नीरज गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मगर, आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। इस वजह से तीन अक्तूबर को नीरज गौतम फिर पीयूष गौतम के घर आया। उसके साथ कई और युवक भी थे।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी घटना 

युवकों ने आते ही गालीगलौज की। इसके बाद पीयूष के घर के गेट पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। मामले में नीरज, शैलेंद्र गौतम, जयप्रकाश, नितिन, विवेक और पंकज के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी नीरज गौतम और सुशील सिसौदिया को फाउंड्री नगर स्थित गोकुल नगर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

लाइसेंसी बंदूक से चलाई थी गोली

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि नीरज गौतम का पीयूष गौतम से जनवरी में मोहल्ले में चल रही भागवत कथा के दौरान विवाद हुआ था। तब से दोनों के बीच विवाद चला आ रहा था। गिरफ्तार आरोपी सुशील सिसौदिया एटा के जलेसर का रहने वाला है। 

वह आगरा में गार्ड की नौकरी करता है। पवन विहार कालोनी में रहता है। नीरज ने पहली बार उसकी लाइसेंसी बंदूक से ही पीयूष के घर पर फायरिंग की थी। दूसरी बार उसने फायरिंग करवाई थी। अब वो फाउंड्री नगर से भागने की तैयारी में थे। इससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिए। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें