गूगल की मदद से एटीएम मशीन उखाड़ ले गए थे। रास्ते में पूरा कैश निकाल लिया। इनकी ट्रिक के आगे अच्छे इंजीनियर भी फेल हैं। गैंग के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने बुधवार को तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनका गैंग भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम उखाड़कर ले गया था। बीती आठ जनवरी की रात कागारौल थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया था। जंजीर से बांधने के बाद एटीएम उखाड़ लिया था।
विज्ञापन
यह गैंग राजस्थान का है। वहां से वारदात को अंजाम देने के लिए आते हैं। एटीएम ले जाने के बाद रास्ते में कैश बॉक्स खोलकर पैसे निकाल लिए। एटीएम नहर में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन लाख से ज्यादा रकम बरामद हुई है।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह ऐसे मार्ग से जाते थे, जहां पर टोल नहीं पड़ता। पहले ही गूगल से सर्च करके सुनसान इलाकों के एटीएम के बारे में पता कर लेते हैं। सीधे उसी एटीएम पर जाकर वारदात का अंजाम देते हैं।