फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पुलिस ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार, सात स्कूटी, पांच बाइक और 12 चाबी बरामद

Mon, 13 Dec 2021 10:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस ने तीन वाहन चोर और दो अन्य चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपियों के पास से 7 स्कूटी, 5 बाइक और चाबियां बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन
पकड़े गए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना हरीपर्वत पुलिस ने बाइक और स्कूटर चोरी करने वाला गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वह मास्टर की से वाहनों का लॉक खोल देते थे। इसके बाद चोरी कर ले जाते थे। नंबर प्लेट बदलकर बेच देते थे। गैंग के सदस्स्यों पर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हुए थे। वह जब भी तारीख कर दीवानी से लौटते थे, मौका लगने पर वाहन चोरी कर ले जाते थे।

विज्ञापन

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के सदस्य पालीवाल पार्क होते हुए कॉसमॉस माल से होकर निकलने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम ने चेकिंग की। तभी दो एक्टिवा पर दो-दो लोग आते दिखे। पुलिस के रोकने पर भागने की कोशिश की। इनमें से तीन को पकड़ लिया, जबकि एक भाग निकला।
ये आरोपी पकड़े गए
आरोपियों में मलपुरा के गांव सहारा की सराय निवासी शशिकांत उर्फ आलोक शर्मा उर्फ वेद त्रिपाठी, खंदौली के गांव गिजौली निवासी बबलू उर्फ बलवीर सिंह और अछनेरा के गांव महुअर निवासी अनीस खां हैं। पूछताछ में बताया कि एक्टिवा और बाइक चोरी करते हैं। वाहन मालिक और पुलिस से बचने के लिए नंबर प्लेट बदल देते हैं। चोरी के वाहन को ट्रांसपोर्ट नगर और बिल्लोचपुरा फाटक के पास जंगल में छिपा देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पास वाहनों की मास्टर की है, जिससे ताला खोल देते हैं। पांच से दस हजार में वाहन की बिक्री ग्रामीण इलाके में कर देते हैं। उनके पास से पुलिस ने सात स्कूटी, पांच बाइक और 12 चाबी बरामद कीं। शशिकांत पर 14, बबलू पर पांच और अनीस पर दस मुकदमे दर्ज हैं। कुछ दिन पहले दीवानी में तारीख पर आए थे। वापस जाते समय दीवानी के बाहर से बाइक चोरी की थी।
पर्दाफाश में 28 हजार की रह गई 1.50 लाख की चोरी
थाना हरीर्वत पुलिस ने सुल्तानगंज पुलिया स्थित एक प्रिंटिंग की दुकान में चोरी के मामले में भी दो चोरों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बोदला निवासी अदनान ने नौ दिसंबर को सुल्तानगंज पुलिया स्थित प्रिंटिंग की दुकान से 1.50 लाख रुपये चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। 
इस मामले में पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा। इनमें भिंड, मध्य प्रदेश निवासी गौरव परिहार और पटेल नगर निवासी धीरज गुप्ता हैं। उनके पास से 8600 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि उन्हें दुकान से 28100 रुपये मिले थे। आधी-आधी रकम को दोनों ने बांट लिया था। उन्होंने कुछ रकम से कपड़े और जूते खरीद लिए थे। अदनान ने गलत तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें