फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया बुक में दर्ज हुआ ताजनगरी का तिरंगा चौक, यहां हर रोज होता है झंडारोहण-राष्ट्रगान

Mon, 13 Dec 2021 10:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में अजीत नगर बाजार कमेटी द्वारा तीन साल पहले शुरू की गई अनूठी मुहिम अब राष्ट्र भक्ति और स्वच्छता की मिसाल बन गई है। शहर का तिरंगा चौक का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया बुक में दर्ज हो गया है। 
विज्ञापन
बाजार कमेटी के सदस्यों को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी के तिरंगा चौक को सोमवार को वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया बुक में शामिल कर लिया गया। अजीत नगर स्थित इस सेल्फी पॉइंट के संचालकों को सम्मानित किया गया। पिछले 1417 दिन से हर रोज यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और राष्ट्रगान होता है। 26 जनवरी 2018 से यह सिलसिला शुरु हुआ था, जो अनवरत जारी है। 

विज्ञापन

अजीत नगर बाजार कमेटी द्वारा प्रतिदिन यहां झंडारोहण व राष्ट्रगान कराया जाता है। वर्ल्ड इंडिया रिकॉर्ड बुक के संपादक पवन सोलंकी और शर्मिला ने सोमवार को बाजार कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव तथा सभी पदाधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही इसे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया। समारोह की मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. बीना लवानियां ने ध्वजारोहण किया। 
'गौरवशाली गाथा की हो जानकारी' 
स्थानीय निवासी मनोज नोतनानी ने बताया कि प्रतिदिन ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के पीछे कारण सिर्फ इतना था कि युवाओं को अपने देश की गौरवशाली गाथा के बारे में पता चल सके। सेल्फी पॉइंट पर आने वाले युवाओं को यह जानकारी बुजुर्ग देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'युवाओं के लिए है प्रेरणा'
स्थानीय निवासी सुंदर चेतवानी ने बताया कि वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया की टीम ने सभी को सम्मानित किया। लोगों ने इस महान कार्य में अपना योगदान दिया। युवाओं के लिए यह सेल्फी पॉइंट एक प्रेरणा है।

'अनवरत चलेगा सिलसिला '
अजीत नगर बाजार कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि सभी के संयुक्त प्रयास से यह अभियान सफल हुआ है। काफी लोग यहां झंडारोहण के समय आते हैं। यह सिलसिला अनवरत चलता ही रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें