फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में पुलिस ने दबोचे तीन चोर: रेकी के बाद बंद मकान में करते थे चोरी, नकदी-आभूषण बरामद

Wed, 17 Nov 2021 07:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। ये चोर दिन में रेकी कर रात में बंद मकान को निशाना बनाते थे। आरोपियों में एक आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र का रहने वाला है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में बंद मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को रसूलपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से नकदी, सोने के आभूषण व मोबाइल फोन भी मिले हैं। बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नगला बरी चौराहे पर दबिश देकर चोरी की योजना बना रहे तीन बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने लेकर आई और पूछताछ की। 

बदमाशों ने अपने नाम अकरम निवासी गढ़ी चांदनी थाना एत्माददौला आगरा, कादिर उर्फ आदिल निवासी शाही मस्जिद के सामने गली मोहल्ला कटरा पठान थाना दक्षिण और जाविद उर्फ जावेद निवासी मोहल्ला कोटला थाना दक्षिण बताए। तलाशी के दौरान बदमाशों से तीन मोबाइल फोन और सोने के आभूषण के साथ 15 हजार रुपये व अन्य सामान बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेकी करने के बाद दिया करते थे घटना को अंजाम
रसूलपुर थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए दिन में रेकी किया करते थे। जिससे यह पता चल जाए कि कौन से मकान में ताले लगे हुए हैं। 

जिन मकानों में ताले लगे होते थे। उनमें रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। पकड़े गए बदमाशों को पूर्व में नोएडा और गाजियाबाद पुलिस द्वारा भी जेल भेजा जा चुका है। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कुछ समय के लिए जिला छोड़कर चले जाते थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें