फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल; आगरा-मथुरा में लाखों की लूट को दिया था अंजाम

Sat, 17 Feb 2024 06:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार किए। इस दौरान गोली लगने से दो घायल हो गए। इन्होंने आगरा-मथुरा में लाखों की लूट को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
आगरा में मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की तड़के पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। दोनों को तीसरे साथी के साथ पुलिस ने पकड़ लिया। इन्होंने आगरा, मथुरा में लाखों की लूट को अंजाम दिया है। इनके कब्जे से 42,500 रुपये नकद, तीन तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और तीन कारतूस के खोका बरामद हुए हैं। साथ ही दो बाइक भी बरामद की गई हैं।

विज्ञापन


मुठभेड़ खंदौली थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर नादऊ पुल के पास हुई। यहां सर्विस रोड पर दो बाइकों पर तीन बदमाशों के आने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी की। सूचना पर एसीपी एत्मादपुर सुकन्या शर्मा भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशे आने पर उन्हें रुकने का इशारा किया। 

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। बाइक गिराकर खेतों की तरफ भागने लगे। फायरिंग होने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। टीम ने बचाव करे हुए बदमाशों का पीछा कर फिर घेरा। इस दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। यह दोनों साथी सहित पकड़े गए। 

पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम पवन पुत्र पूरन सिंह निवासी बटपूरा, थाना सहपऊ, जिला हाथरस बताया। वहीं घायल बदमाश राहुल पुत्र जयपाल सिंह एवं हरिया उर्फ हरिचंद पुत्र मांगेलाल हैं। एसीपी सुकन्या शर्मा बताया है कि यह तीनों बदमाश  शातिर किस्म के हैं। 

इन वारदातों को दिया था अंजाम

इन बदमाशो ने थाना किरावली में 12 दिन पूर्व एक फाइनेंसकर्मी सत्यवीर सिंह से उसकी आंखों मे मिर्ची पाउडर डालकर लाखों की लूट को अंजाम दिया था। वहीं मथुरा के फरह में भी लाखों की लूट को अंजाम दिया था। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें