फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: व्यापारी से लूट करने वाले छह लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, नकदी, बाइक और तमंचा बरामद

Sun, 24 Mar 2024 11:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

व्यापारी से लूट करने वाले छह लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटी गई नकदी, बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लुटेरे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को ट्रांसयमुना थाना पुलिस ने रविवार को व्यापारी से लूट करने के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूट के 71 हजार रुपये, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, धाकरान निवासी व्यापारी 18 मार्च को आलू खरीदने के लिए खंदौली गए थे। मगर उन्हें वहां अच्छा माल नहीं मिला। लौटते समय हाथरस रोड मछली वाली पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। बैग में 76 हजार रुपये थे। पुलिस टीम ने इनको भाटिया पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा है। 

पकड़े गए आरोपियों में टेढ़ी बगिया निवासी बबलू, करन, खंदौली के नंदलालपुर निवासी जितेंद्र, रफीक, कालिंदी विहार निवासी अमित ठाकुर और सादाबाद के गांव गढ़ी बगदा निवासी हरपाल शामिल हैं। पूछताछ में आरोपी बबलू ने बताया कि वह, करन और अमित दोस्त हैं। पहले वह तीनों मिलकर चोरी करते थे। बाद में अमित ने रफीक से मुलाकात कराई। रफीक के कहने पर ही व्यापारी से लूट की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें