फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहमी: आगरा में सड़क पर सो रहे कुत्ते पर चढ़ाई कार, तड़प कर मरा; घटना सीसीटीवी में कैद

Sun, 24 Mar 2024 11:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में सड़क पर सो रहे कुत्ते पर कार चढ़ा दी। इससे वह तड़पकर मर गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस हरकत में आई। 
विज्ञापन
आगरा में सड़क पर सो रहे कुत्ते पर चढ़ाई कार, तड़प कर मरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सड़क पर सोते कुत्ते को कार से रौंद दिया गया। कुत्ते तड़प-तड़प कर मर गया। रविवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ। जानकारी पर पुलिस हरकत में आई। कार चालक की तलाश की जा रही है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित निखिल पैराडाइज की है। 
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह 9:55 बजे की है। वायरल सीसीटीवी फुटेज 1 मिनट 27 सेकंड का है। इसमें नजर आया कि निखिल पैराडाइज के पास एक कुत्ता सड़क पर सो गया। कॉलोनी में एक घर के आगे खड़ी कार को चालक ने बैक किया। इसके बाद आगे की तरफ ले गया। कुत्ते पर आगे और पीछे के पहिये चढ़ाता हुआ निकल गया। कुत्ते को रौंदने के बाद चालक कुछ सेकंड के लिए रुका। बाद में चला गया। कुत्ता काफी देर तक तड़पा और मर गया।

घटनास्थल के पास ही एक जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। घटना की जानकारी पर काॅलोनी के लोग आ गए। उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं एक्स पर पोस्ट भी किया। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फुटेज से कार नंबर पता किया जा रहा है, इससे चालक का पता चल सकेगा।

पूर्व में हो चुकी हैं घटनाएं

शहर में कुत्ते पर कार चढ़ाने का यह पहला मामला नहीं है। पूर्व में शाहगंज के साकेत काॅलोनी के पास गोविंद नगर में घटना हुई थी। सड़क पर सो रहे कुत्ते पर चालक कार चढ़ाता हुआ निकल गया था। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे पहले शास्त्रीपुरम में दो लोगों ने कुत्ते को बांधकर बाइक से जमीन पर घसीटा था। बाद में कुत्ता तड़पकर मर गया था। इस मामले में पशु प्रेमियों ने आवाज उठाई थी। सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें