विशाखापट्टनम में होती है गांजे की बिक्री
एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक, आरोपी विशाखापट्टनम और ओडिशा से गांजा लेकर आते हैं। विशाखापट्टनम में आरकू नामक जगह पर गांजा की बिक्री की जाती है। इसके लिए विक्रेता उन्हें अज्ञात स्थान पर बुलाते हैं। जिस स्थान पर गांजा होता है, वहां नहीं लेकर जाते हैं।
अलग स्थान पर बुलाकर गाड़ियों में गांजा भरवा देते हैं। 1800 रुपये प्रति किलोग्राम का गांजा आगरा और आसपास के जिलों में दस हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक जाता है। वह एक सप्ताह पहले दोनों गाड़ियों से ओडिशा गए थे। गाड़ियों में 35-35 पैकेट में 140 किलोग्राम गांजा भर लिया था। इसके बाद आगरा लेकर आ रहे थे। मगर, पुलिस ने पकड़ लिया।
पहले भी पकड़ी जा चुकी है खेप
ओडिशा से आई गांजा की खेप पहली बार नहीं पकड़ी गई है। इससे पहले भी ट्रक, कार, टैंकर में लाया गया गांजा पकड़ा जा चुका है। आगरा ही नहीं, दिल्ली एनसीआर, पंजाब में भी गांजा की सप्लाई की जाती है। तस्कर गांजा लेकर आता है। इसके बाद छोटे विक्रेताओं को बेच देते हैं।