पुलिस ने क्षेत्र में लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर शनिवार को दयाल बाग रोड नगला हवेली से छत्ता के नगला पदमा निवासी नवल किशोर उर्फ गौरा, बोदला की लाल मस्जिद निवासी सोनू, एटा के थाना बकेवर निवासी सौरभ दिवाकर उर्फ छोटा, महेंद्र सिंह उर्फ बड़ा और दयाल बाग के नगला पदी निवासी दिनेश सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दिन में बाइकों से अलग-अलग कॉलोनियों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे। इसके बाद सूरज छिपने के बाद रेकी करते थे। इस दौरान रास्ते में सुनसान इलाके में कोई महिला या युवक मिल जाता तो लूट कर लेते। दोनों बार रेकी करने पर जिस मकान का ताला बंद मिलता उसे निशाना बना लेते। चोरी करने के बाद किसी को शक न हो इस वजह से अलग-अलग रास्तों से निकलते थे।
यह भी पढ़ेंः- जहरीली खिचड़ी खाने का मामला: दो मासूमों की मौत, मां का चल रहा इलाज; बच्चों की खबर सुनी तो फिर हो गई बेहोश
वहीं, हरीपर्वत थाना पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तेल भरे 2 टिन, 1 कूलर, तेल के 2 डिब्बे बरामद किए। हरीपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि 11 अगस्त को विश्वविद्यालय के माली ने थाने शिकायत दर्ज कराई। चोर घर का ताला तोड़कर घरेलू सामान समेटकर ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर शनिवार को सुल्तानगंज पुलिया के पास से पीर कल्याणी निवासी अनुराग, आशु, शैंकी और अमित उर्फ गधा को गिरफ्तार कर लिया।
कमलानगर पुलिस ने गिरफ्तार किए दो बाइक चोर
कमलानगर पुलिस ने शनिवार को मुगल रोड से थाना खंदौली के रामनगर निवासी प्रशांत उर्फ पेटू और सोनवीर सिंह को सहित दो मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की।