फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपी ढाबा संचालक व उसके भाई को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
कासगंज के पटियाली में युवक की हत्या में पकडे गए आरोपियों के वारे में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। शुक्रवार की रात्रि को पानी की बोतल और सिगरेट लेने पहुंचे युवक की ढाबा संचालक ने अपने भाई व पुत्रों के साथ लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसपी के निर्देश पर सभी चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गईं। पुलिस टीमों ने हत्यारोपी ढाबा संचालक व उसके भाई को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य हत्यारोपी फरार हैं। लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पटियाली-अलीगंज मार्ग पर भदौरिया ढाबे पर ग्राम अशोकपुर का युवक पंकज अपने साले दीपू के साथ पानी की बोतल और सिगरेट लेने रात्रि 11:30 बजे गया। ढाबा संचालक ने पंकज के साथ गालीगलौज कर दी। पंकज ने इसका विरोध किया तो ढाबा संचालक राजवीर सिंह, भाई सत्यवीर व दो पुत्रों विपिन व उमेश ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसको गोली मार दी। मौके पर ही पंकज की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने सीओ पटियाली आरके तिवारी के नेतृत्व में पंाच पुलिस टीमें गठित कीं। एसपी बोत्रे ने बताया कि पटियाली इंस्पेक्टर गंगाप्रसाद व उनकी टीम ने ढाबा संचालक राजवीर सिंह व उसके भाई सत्यवीर को नरथर रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त 12 बोर की बंदूक व खोखा बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसपी ने बताया कि ढाबा संचालक के दोनों हत्यारोपी पुत्र विपिन व उमेश फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिशें दे रही हैं। उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें