फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश के चलते महिला ने लगाई नहर में छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के ग्राम दोकेली निवासी एक महिला ने गृह क्लेश के चलते नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। गोताखोरों ने महिला के शव को नहर से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

सरिता (32) पत्नी राजपाल निवासी दोकेली थाना ढोलना रविवार की देर शाम घर से निकलकर नहर की ओर चली आई। उसने नहर में छलांग लगा दी। उसे नहर में कूदते हुए अन्य लोगों ने देखा तो चीख पुुकार की। लेकिन तब वह नहर में डूब गई। पुलिस ने गोताखोरों ने उसकी नहर में तलाश की। कुछ दूरी पर महिला का शव नहर से मिल गया। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों में महिला का शव देखकर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि महिला की आत्महत्या के पीछे गृह क्लेश का कारण बताया जा रहा है। किसी भी तरह की तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें