फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का खुलासा: शादी के लिए कहा तो विधवा को पहले पीटा, फिर गला दबाकर ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2022 01:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस ने सिकंदरा क्षेत्र में 22 सितंबर को हुई महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या उसके प्रेमी ने गला दबाकर की थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के चर्च रोड पर छह दिन पहले कमरे में मृत मिली विधवा की हत्या गला दबाकर की गई थी। महिला ने प्रेमी से शादी करने के लिए कहा था। इस पर प्रेमी ने पीटने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी प्रेमी हृदयेश गौतम को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


चर्च रोड पर एक मकान में किराये के कमरे में रहने वाली 37 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी राकेश का शव 22 सितंबर को मिला था। लक्ष्मी के पति की छह माह पहले मौत हो गई थी। वह घरों में खाना बनाकर गुजर बसर कर रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में लक्ष्मी की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई।

मैं समलैंगिक हूं: 'अपने प्यार के पास हर हाल में जाऊंगी गोरखपुर', युवती के ड्रामे पर थाने में मचा कोहराम

इस पर पुलिस ने छानबीन की। पुलिस को पता चला कि लक्ष्मी से शिवपुरी, गैलाना निवासी हृदयेश गौतम उससे मिलता था। उसकी तलाश की। बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह और लक्ष्मी एक मकान में ऊपर नीचे रहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जूता फैक्टरी में काम करता था आरोपी 

हृदेशय जूता फैक्टरी में काम करता है। पत्नी से अनबन के चलते अकेला था। इसी दौरान लक्ष्मी को अपने लिए भी खाना बनाने के लिए कहा। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। लक्ष्मी उससे शादी की कहने लगी तो वह कमरा छोड़कर चला गया। 

दूसरी जगह किराए पर रहने लगा। मगर लक्ष्मी के पास आना बंद नहीं किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह 21 सितंबर की रात को लक्ष्मी के कमरे पर आया था। वह उससे शादी करने की कहकर झगड़ा करने लगी। इस पर उसको पीट दिया। गुस्से में गला दबाकर हत्या कर दी। शव को कमरे में छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें