फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप कॉल पर पहुंचता माल: 55 लाख की शराब के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ जा रही थी नशे की खेप

Sun, 29 Dec 2024 05:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मथुरा जिले में पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक सहित अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 55 लाख रुपये की शराब बरामद की है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैंत थाना पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ट्रक सहित एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 55 लाख रुपये की कीमत की चंडीगढ़ मार्का 610 पेटी शराब बरामद हुई है।

विज्ञापन

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि थाना जैंत पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे स्थित जैंत कट से पंजाब के जिला पटियाला थाना गुनौर, गांव थुवा निवासी अंतरराज्यीय शराब तस्कर सरबजीत सिंह (40) पुत्र बाबू सिंह को एक ट्रक व 610 पेटी शराब ( चंडीगढ़ मार्का) के साथ गिरफ्तार किया गया है। शराब की अनुमानित कीमत 55 लाख रुपये है।


पुलिस टीम द्वारा अंग्रेजी शराब के संबंध में बिल्टी/कागजात तलब किये गये तो ड्राइवर के पास एक कूटरचित फर्जी प्लास्टिक के दाने की बिल्टियां मिलीं, जिसको सरबजीत और प्रवीन दहिया नाम द्वारा मिलकर तैयार किया गया था। ड्राइवर सरबजीत बंद बॉडी ट्रक मे अन्य राज्य की शराब को लोड कर यूपी से होकर छत्तीसगढ़ बेचने के लिये ले जा रहा था।

विज्ञापन

प्रवीन दहिया आरोपी सरबजीत को व्हाट्सएप कॉल पर माल को पहुंचने के लिये बताता है। प्रवीन दहिया द्वारा बताए पते पर सरबजीत शराब को उतारता है। शरबजीत व प्रवीन दहिया शराब की तस्करी करने के लिये इसी गाड़ी के रजि0 नं0 पर प्लास्टिक के दाने की फर्जी बिल्टी तैयार करते हैं, ताकि पुलिस चेकिंग से बचा जा सके।


गिरफ्तार करने वाली टीम में जैंत थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, स्वाट टीम प्रभारी अभय कुमार शर्मा, महावीर सिंह, उपनिरीक्षक नरेश कुमार, अमित कुमार, जुगेन्द्र सिंह, उदल सिंह, विकास गौतम, हरिजेन्द्र सिंह, अखिल कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें