कासगंज। सोमवती गंगास्नान पर्व को देखते हुए जिले में रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। यह डायवर्जन आज रात 8 बजे से लागू किया जाएगा। यह डायवर्जन 30 दिसंबर को रात 8 बजे तक लागू रहेगा। 30 दिसंबर को सोमवती अमावस्या पर लहरा गंगाघाट और कछला गंगाघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगास्नान को पहुंचेंगे।
एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि जनपद अलीगढ़ से बरेली-बदायूं की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को हजारा नहर पुल से डायवर्ट कर मामो बाईपास होते हुए गोरहा नहर पुल से निकाला जाएगा। यह वाहन सहावर गंजडुंडवारा से सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के कादरगंज गंगापुल को पार करते हुए बदायूं जनपद की सीमा में प्रवेश करेंगे।
हाथरस से बदायूं-बरेली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को नदरई तिराहा से डायवर्ट कर सौरभ ढाबा एटा रोड अमरपुर बाईपास से निकाला जाएगा। यह वाहन चाड़ी तिराहा से सहावर गंजड़ुंडवारा कादरगंज गंगापुल होते हुए बदायूं की ओर जाएंगे। एटा से बरेली-बदायूं की ओर जाने वाले वाहनों को सौरभ ढाबा अमरपुर बाईपास रूट से सहावर, गंजडुंडवारा, सिकंदरपुर वैश्य थानो क्षेत्रों के मार्गों से निकाला जाएगा।
बदायूं से कासगंज की ओर आने वाले भारी वाहनों को दोपहिया रोड नगरिया से सहावर, अमांपुर, सिढ़पुरा होते हुए एटा जनपद की ओर प्रवेश कराया जाएगा।