फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेस्टोरेंट की छत पर जुआरियों ने सजाई थी महफिल, हिस्ट्रीशीटर सहित पांच गिरफ्तार

Sat, 13 Aug 2022 11:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस ने रेस्टोरेंट पर छापा मारकर हिस्ट्रीशीटर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 67 हजार रुपये और कार भी जब्त की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर बाजार स्थित मुस्कान रेस्टोरेंट की छत पर शुक्रवार की रात जुआरियों ने महफिल सजाई थी। पुलिस ने सूचना पर छापा मारा। इसके बाद पांच जुआरियों को पकड़ लिया गया। आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। पुलिस ने 67 हजार रुपये और एक कार भी जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


सीओ सदर अर्चना सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को थाना सदर बाजार पुलिस को सूचना मिली कि  सदर बाजार स्थित मुस्कान रेस्टोरेंट की छत पर जुआ खेला जा रहा है। इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक  धर्मेंद्र कुमार दहिया पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने पांच जुआरियों को पकड़ लिया। 

आरोपियों में रेस्टोरेंट संचालक सदर बाजार निवासी राशिद, इरफान, अवधपुरी निवासी शैलेंद्र, नौलक्खा निवासी हिस्ट्रीशीटर ललित मोहन और शाहगंज निवासी छोटे शामिल हैं। मौके से 67 हजार रुपये और पांच मोबाइल बरामद किए गए। एक टाटा टियागो गाड़ी भी जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। ललित मोहन के खिलाफ थाना सदर से गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें