फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर जेल से बाहर आते ही गैंग बनाकर की चोरी और लूट, सरगना सहित पांच गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना न्यू आगरा पुलिस ने लूट और चोरी की वारदात करने वाले गैंग के सरगना, एक सराफ सहित पांच बदमाश को पकड़ा है। सरगना 20 दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है। वह हत्या और लूट के मामले में चार साल से बंद था। पुलिस ने आरोपियों से माल बरामद किया है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में खंदौली के गांव गिजौली निवासी जगवीर, प्रमोद, अलीगढ़ के केसरी निवासी चंद्रपाल, फतेहाबाद के महाराजपुर निवासी मोनू और फिरोजाबाद के न्यू रामगढ़ निवासी प्रेमपाल हैं। 


यह भी पढ़ें- नाम बदलकर की किशोरी से दोस्ती, अपहरण के बाद धर्म परिवर्तन कर किया निकाह, गिरफ्तार
विज्ञापन


चंद्रपाल गैंग का सरगना है। प्रेमपाल सराफ है। चंद्रपाल वर्ष 2009 में शाहगंज में हुई चालक की हत्या, गाड़ी लूट के मामले में चार साल से जेल में बंद था। वह 20 अगस्त को जेल से जमानत पर छूटा था। जेल से बाहर आते ही जगवीर, मोनू, प्रमोद के साथ अपना गैंग बना लिया। 

विज्ञापन

न्यू आगरा के अमर विहार में दस दिन पहले तमंचा दिखाकर महिला की चेन लूटी थी। ताजगंज के बसई में सराफा की दुकान का ताला तोड़कर जेवरात ले गए थे। छह से अधिक घटनाएं कर चुके थे। अब गैंग डकैती की वारदात करने वाला था। 

दिन में रेकी रात में वारदात 

प्रेमपाल कुशवाहा चोरी का माल खरीदता था। गिरोह दिन में बंद मकानों की रेकी करता है। इसके बाद रात में चोरी की वारदात करते हैं। पुलिस ने आरोपियों से 1.81 लाख रुपये, जेवरात, बाइक बरामद की है। जगवीर व मोनू पर 11-11 मुकदमे, चंद्रपाल पर नौ, प्रमोद पर दस और प्रेमपाल पर चार मुकदमे दर्ज हैं।


अपने शहर की खबर से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें