फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: शराब की दुकान पर दिखा रहा था हेकड़ी, इस तरह खुल गई फर्जी आबकारी अधिकारी की पोल   

Fri, 25 Mar 2022 03:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर शराब की दुकान पर चेकिंग करना युवक को महंगा पड़ गया। दुकान के सेल्समैन के सामने उसकी पोल खुल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शराब की दुकान (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसराना थाना क्षेत्र के फरिहा रोड स्थित शराब की दुकान पर एक युवक ने खुद को आबकारी अधिकारी बताया। शक होने पर सेल्समैन ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और थाना लेकर आई। पूछताछ के दौरान युवक ने खुद को नशे में बताया। सेल्समैन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


थाना जसराना के फरिहा रोड स्थित बैजल गेस्ट हाउस के पास विमल कुमार शर्मा की शराब की दुकान है। शराब की दुकान पर राम लखन पुत्र राम पाल सिंह निवासी नगला घनी थाना जसराना सेल्समैन की नौकरी करता है। घटना बृहस्पतिवार शाम की बताई गई है। उसने बताया कि एक युवक उसकी दुकान पर आया। उस युवक ने बताया कि वह आबकारी कमिश्नर कार्यालय आगरा से आया है।

सेल्समैन राम लखन उसकी बात सुनकर पहले तो घबरा गया। आरोपी युवक ने सेल्समैन से दुकान के रजिस्टर दिखाने के लिए कहा। इसके बाद वह दुकान के बारे में और पूछताछ करने लगा। आरोपी युवक की हरकत को देखकर सेल्समैन ने पहले दुकान स्वामी को अवगत कराया और फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जब उससे फोन पर बात की तो उसने खुद को आबकारी अधिकारी बताया और आगरा हेड ऑफिस से आने की बात कही। 
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई, जहां पूछताछ की तो उसने अपना नाम उपदेश कुमार निवासी आकलाबाद हसनपुर थाना मटसेना बताया। इसके बाद पता चल सका वह फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर शराब की दुकान पर चेकिंग कर रहा था। पुलिस ने राम लखन की तहरीर पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाल फतेहबहादुर सिंह भदौरिया ने कहा सेल्समैन की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें