फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी के भोगांव के रुई मेला में भैंस बेचने आए दो चोर पकड़े, एक साथी भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। रुई स्थित पशु मेले में चोरी कर लाई गई भैंस बेचने आए चोरों को पशु मालिक ने पहचान लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो चोरों को पकड़ लिया। एक आरोपी भाग गया। चोरी की रिपोर्ट पशु पालक ने फर्रुखाबाद जनपद के कंपिल थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के थाना कंपिल क्षेत्र के गांव ठडियापुर निवासी भारत शाक्य की तीन भैंस सोमवार रात को चोरी हो गईं थीं। जानकारी होने के बाद उसने कंपिल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भारत मंगलवार को अपनी भैंस की तलाश में रुई मेला आया था। तभी उसने मेले में मौजूद तीन चोरों को अपनी तीन भैंस के साथ देख लिया।
उसने तुरंत ही थाने में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। दो पशु चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान एक साथी वहां से भाग गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम राघव सिंह, इनाम सिंह निवासी गांव सूरजपुर मढ़िया थाना कंपिल फर्रुखाबाद बताया। भागे हुए साथी का नाम गोपाल बताया। पुलिस ने कंपिल थाने से आए एसआई मोहन सिंह को आरोपियों की सुपुदर्गी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें