फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: नामी कंपनी के नाम से नकली पेंट बेच रहा था कारोबारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Wed, 24 Mar 2021 12:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आरोपी कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के कमला नगर क्षेत्र में एजेंसी संचालक ही नकली पेंट बेच रहा था। एशियन पेंट कंपनी के अधिकारियों की सूचना पर पुलिस ने कारोबारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। पुलिस के अनुसार दुकान की तलाशी में 219 बाल्टी पेंट मिला, जिसे कंपनी के अधिकारियों ने नकली बताया। 170 बाल्टी खाली मिली थीं, इन पर कंपनी का नाम लिखा था। मुकदमा दर्ज कर कारोबारी को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि ई ब्लाक निवासी संजीव मित्तल वर्ष 1948 से शहर में पेंट का व्यापार कर रहे हैं। उनकी दुकान बाईपास रोड पर पीबी पेंट के नाम से है। उन्होंने एशियन पेंट की एजेंसी भी ले रखी थी। एशियन पेंट के अधिकारियों का कहना है कि पिछले दिनों उनको सूचना मिली कि संजीव नकली पेंट बेच रहा है। छानबीन पर मामला सही निकला। उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद मंगलवार को छापा मारा गया।

पुलिस ने बताया कि दुकान से एशियन पेंट के नाम की 219 बाल्टी मिलीं, जबकि 170 बाल्टी खाली मिलीं। इनके बार कोड की जांच की गई। यह नकली निकलीं। इसके बाद आरोपी संजीव मित्तल के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में पता चला कि संजीव मित्तल की जलेसर रोड, टेढ़ी बगिया पर पेंट की फैक्टरी भी है। वह खुद का पेंट भी बनाते हैं। इस फैक्टरी पर भी पुलिस गई। जांच की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

50 प्रतिशत तक होता था मुनाफा
सीओ हरीपर्वत एएसपी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि संजीव मित्तल के पास से दस और 20 लीटर की बाल्टी मिली हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नकली पेंट के साथ ही खाली बाल्टी दिल्ली से लेकर आता था। इसके बाद पेंट बेच रहा था। वह असली माल के बीच में नकली बाल्टी रखता था। इससे कोई पहचान नहीं पाता था। 

इसी बीच नकली माल को खपा देता था। पेंटरों को अच्छा कमीशन देता था। इससे वह उससे ही माल खरीदते थे। उसकी सेल अच्छी होती थी। आगरा के अलावा आसपास के जिलों में भी नकली पेंट की बिक्री की जा रही थी। उसे 40 से 50 प्रतिशत तक मुनाफा होता था। 

आटो पार्ट्स, मोबिल ऑयल, घी और तेल भी नकली 
शहर में नकली माल पकड़े जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले साल थाना एत्माद्दौला, छत्ता और ताजगंज में नकली मोबिल ऑयल की फैक्टरी पकड़ी गई थीं। इस मामले में मुकदमे भी दर्ज हुए थे। आरोपियों को जेल भेजा था। फरार आरोपियों को पुलिस आज तक नहीं पकड़ सकी। 

इसी तरह एत्माद्दौला क्षेत्र में दो साल पहले नकली घी की दो फैक्टरी पकड़ी गई थीं। बड़ी मात्रा में नकली घी बनाया जा रहा था। इसके अलावा नकली सीमेंट, आटो पार्ट्स, तेल और रिफाइंड के मामले पकड़े जा चुके हैं। फरवरी में सिकंदरा क्षेत्र में नकली दवा का मामला पकड़ा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें