शुक्रवार को रामबाग चौराहे से टीपू सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि उसकी निशानदेही पर 11.200 किलोग्राम चांदी बरामद कर ली गई। वह चांदी को लेकर इधर-उधर घूम रहा था। अब चांदी को बेचने जा रहा था।
कमलानगर में पकड़े सट्टेबाज
थाना कमलानगर पुलिस ने ब्रजधाम कालोनी के दूसरे फ्लोर पर आईपीएल के सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए राजेश यादव, बॉबी यादव और सचिन अग्रवाल को दस मोबाइल, रजिस्टर, पेन और डीवीडी के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान यूनुस, नौशाद, दिलशाद और यासीन फरार हो गए।