फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फ्री में ऑटो से युवतियों को कॉलेज छोड़ता इमरान, प्रेम में फंसा बनाता अश्लील वीडियो-फोटो; करता यह गंदा काम

Sun, 08 Jun 2025 10:55 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने वाले आरोपी इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवतियों को प्रेमजाल में फंसाता था और उसके बाद उनकी अश्लील वीडियो बनाता। इतना ही नहीं आरोपी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर करता था।
विज्ञापन
आरोपी इमरान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने और भड़काऊ पोस्ट करने के कारण मुस्लिम युवक के खिलाफ संगठनों में आक्रोश है। शनिवार की रात को संगठन के लोगों ने भरतपुर चौकी क्षेत्र में प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने मुस्लिम युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन




सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मछली मोहल्ला का रहने वाला इमरान ऑटो चलाता है। वह नाम बताकर युवतियों को फंसाता था और उनके अश्लील फोटो व वीडियो बनाता था। इसके बाद अश्लील फोटो को इंटरनेट मीडिया में भड़काऊ पोस्ट के साथ लगाता था। मामले की जानकारी संगठनों को हुई तो लोगों में आक्रोश फैल गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शनिवार रात 10 बजे बजरंग दल, धर्म जागरण समन्वय, बांके बिहारी गोसेवा संस्थान टीम गोरक्षक के कार्यकर्ताओं ने भरतपुर गेट चौकी पर विरोध-प्रदर्शन किया और पुलिस को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद धर्म जागरण समंवय के संयोजक विष्णु चौहान ने आरोपी के खिलाफ प्रार्थना-पत्र दिया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि आरोपी युवतियों को स्कूल-कॉलेज छोड़ने के बहाने ऑटो से लेकर जाता है। किराया नहीं लेकर उनको अपने जाल में फंसाता है। इसके बाद उन पर दबाव बनाकर अश्लील हरकतें करता है और उनके वीडियो बनाता है। इसके बाद उनको ब्लैकमेल करता है। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके रविवार शाम भरतपुर गेट के पास से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। युवक को कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें