बेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अश्लील वीडियो बनाने के बाद आरोपी वायरल करने की धमकी दे रहा है। विरोध करने पर युवती के परिजन को गालियां दीं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले भोगांव क्षेत्र के गांव नगला खुमानी निवासी अभिषेक उनके घर जागरण में फोटोग्राफी करने के लिए आया था। परिचय होने के बाद फोन पर बातचीत करने लगा। दो जून को जब वह घर में अकेली थी तो आरोपी ने छेड़छाड़ की और वीडियो बना लिया। धमकी दी कि अगर किसी से कहा तो वह वीडियो इंटरनेट पर डाल देगा। इस बारे में परिजन को बताया तो आरोपी शनिवार को अपने भाई अवनीश उर्फ गोलू व दो अन्य लोगों के साथ घर आया और गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। सीओ भोगांव सत्य प्रकाश शर्मा का कहना है कि केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी।