फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस ने छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, चकमा देकर चल रहा था फरार

Thu, 19 Oct 2023 09:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में पुलिस ने ब्लैकमेल करके छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह चकमा देकर फरार चल रहा था। इसे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
न्यू आगरा थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने अश्लील फोटो खींचकर छात्रा को ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करने के आरोपी आशू को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी दयालबाग के नगला हवेली का रहने वाला है।

विज्ञापन


मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र का है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि 17 अक्तूबर को छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि वह 10वीं की छात्रा है। इलाके के आशू ने घर में घुसकर जबरन उसके अश्लील फोटो खींच लिए। वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: एक बोरी अनाज चुराने पर तालिबानी सजा, युवक को पेड़ से बांधकर बरसाए लात-घूंसे और थप्पड़; वीडियो भी बनाया
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी डर की वजह से स्कूल जाना बंद करना पड़ा। तेजाब से चेहरा जला देने की धमकी देता है। 20 सितंबर को घर में घुसकर छेड़छाड़ की। विरोध पर चिमटा गर्म करके हाथ जला दिया। इंस्टाग्राम पर फोटो भी वायरल कर दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें