फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार किए 27 वारंटी, अदालत में पेश कर भेजे जेल

Mon, 13 Sep 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज

सार

कासगंज में शनिवार की रात ओर रविवार को एसपी के नेतृत्व में फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत जिले के थाना क्षेत्रों की पुलिस ने 27 वारंटियों को गिरफ्तार किया। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने अभियान चलाकर 27 वारंटी को गिरफ्तार किया। रविवार को प्रेसवार्ता कर एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि यह विशेष अभियान 11 और 12 सितंबर की रात को चलाया गया। पकड़े गए सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


सदर कोतवाली पुलिस ने दीपक निवासी मोहल्ला जय जयराम, गजराज निवासी ढिलावली, थाना सोरों पुलिस ने देवेंद्र कुमार निवासी लहरा रोड, आकाश निवासी गौपुरा, संजू निवासी सिरावली, अबरार निवासी सराय, सतीश निवासी प्रह्लादपुर को गिरफ्तार किया। 

ढोलना थाना पुलिस ने रामदीन निवासी ढकनगला, जीतू निवासी गढ़िया, थाना अमांपुर पुलिस ने बृजेश निवासी हुड्डा, जाहेंद्र निवासी बहेड़ी, डालचंद्र निवासी मनफूल, चिरौंजी लाल निवासी खुशहालपुर को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


सुन्नगढ़ी थाना पुलिस ने अली, फिरोज, अफरोज, शकील, कल्लू निवासी सुन्नगढ़ी, पटियाली थाना पुलिस ने रतनपाल निवासी झौझोर, रामगोपाल निवासी नगला मुंशी, थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने हरीश निवासी नगला बंजारन, सिढ़पुरा थाना पुलिस ने सुशील निवासी ठठेरपुर, विकास निवासी किलौनी, थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने आमोद निवासी नगला नरपत, घिस्सू निवासी नरदौली, रमन निवासी उस्मानपुर, अरविंद निवासी अरौदा को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें