फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। पुलिस ने आगरा-जयपुर हाईवे पर महदऊ मोड़ के समीप से बुधवार की रात 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। घेराबंदी के दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर फायर भी किया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी थाना के प्रभारी सुनील तोमर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक उर्फ दीपू है। उस पर वर्ष 2019 में लूट की घटना को अंजाम देने का आरोप है। वह काफी समय से फरार चल रहा था।
बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे महदऊ मोड़ से पकड़ा गया। इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर फायर कर भागने की भी कोशिश की। पकड़ गए बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस भी बरामद किया गया है। आरोपी को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें