फोटो14कासगंज में आतिशबाजी की दुकान का निरीक्षण करते एसडीएम ,सीओ। संवाद
- फोटो : katra news
कासगंज। दिल्ली में हुए आंतकी हमने के बाद पुलिस-प्रशासन सतर्क है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर जिले में अमोनियम नाइट्रेट विक्रेताओं की तलाश की जा रही है। इसके लिए बृहस्पतिवार को खाद व पटाखा विक्रेताओं के यहां प्रशासन, पुलिस, दमकल और कृषि विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जांच पड़ताल की। कहीं भी अमोनियम नाइट्रेट की बिक्री होती नहीं पाई गई।
दिल्ली के बम विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट का प्रयोग किया गया। जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी सतर्क हैं। लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अमोनियम नाइट्रेट की बिक्री की जानकारी जुटाने के निर्देश पुलिस प्रशासन को मिले हैं। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर संजीव कुमार, सीओ आंचल चौहान, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र एवं अग्निशमन अधिकारी नितेश शर्मा ने टीम के साथ पटाखा व खाद विक्रेताओं के यहां निरीक्षण किया। एसडीएम संजीव कुमार ने कहा कि जिले में कहीं भी अमोनियम नाइट्रेट की बिक्री होती नहीं मिली है।