फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: क्षत्रियों की महापंचायत में भीड़ देख छूटे पुलिस के पसीने, प्रशासन के आश्वासन के बाद माने पंच

Sun, 11 Sep 2022 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जंहागीरपुर में जमीन के विवाद में हुए गोलीकांड के एक माह बाद भी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इसके चलते क्षत्रिय समाज में आक्रोश है। मुढ़ी चौराहा पर इसे लेकर महापंचायत हुई। 
विज्ञापन
महपंचायत में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली मुढ़ी जंहागीरपुर में जमीन के विवाद में हुए गोलीकांड के एक माह बाद भी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में क्षत्रिय समाज के लोगों की मुढ़ी चौराहा पर महापंचायत चल रही है। रविवार सुबह से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई। विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह भी महापंचायत में पहुंचे। इस महापंचायत को रोकने के लिए जहां पुलिस प्रशासन ने खूब जोर लगाया था, वहीं आज सुबह जब भीड़ जुटना शुरू हुई, तो पुलिस के पसीने छूट गए। साढे़ तीन घंटे बाद एत्मादपुर सीओ रवि कुमार और एसडीएम अभय कुमार को ज्ञापन देकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


महापंचायत के लिए गांव मुढ़ी में एक खाली जगह में पंडाल लगाया गया था। इसको देखते हुए पुलिस और पीएसी बल पहले ही तैनात कर दिया गया था। सुबह दस बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया। 11 बजे महापंचायत शुरू हुई। दोपहर 12 बजे तक पंडाल खचाखच भर गया। विधायक धर्मपाल सिंह और पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह चौहान भी पहुंचे। 

विधायक धर्मपाल सिंह ने कहा कि समाज का जो भी निर्णय होगा, वही उनका भी निर्णय होगा। रामप्रताप सिंह चौहान ने कहा कि 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इनके अलावा करणी सेना के जिलाध्यक्ष नीरज ठाकुर, बुलंदशहर के डीके ठाकुर, महेश ठाकुर ने भी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि न्याय नहीं मिलने पर राष्ट्रीय महापंचायत की जाएगी। मंच का संचालन मनोज सिकरवार कर रहे थे।
विज्ञापन


दोपहर ढाई बजे ज्ञापन लेने पर एसडीएम एत्मादपुर अभय कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी कोर्ट में चल रहा मामला सोमवार को निस्तारित किया जाएगा। सीओ एत्मादपुर रवि कुमार ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें