फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पीएफआई को लेकर आगरा जोन में भी अलर्ट, टूंडला में संदिग्ध से की पूछताछ

Thu, 29 Sep 2022 10:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एसटीएफ ने अलीगढ़ में राजनीतिक विंग के पदाधिकारी निजामुद्दीन को पकड़ा, जिसके बाद टूंडला में भी एक संदिग्ध से पूछताछ की गई। हालांकि अभी तक आगरा से पीएफआई का कोई कनेक्शन नहीं निकला है।
 
विज्ञापन
पीएफआई (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई के बाद आगरा में भी खुफिया एजेंसियां सतर्क हैं। एसटीएफ ने बुधवार को अलीगढ़ में पकड़े गए पीएफआई की राजनीतिक विंग के पदाधिकारी निजामुद्दीन से कई घंटे पूछताछ की, लेकिन उसका आगरा से जुड़ाव नहीं निकला है। उधर, टूंडला में भी संदिग्ध से पूछताछ की। मगर, उसका पीएफआई से कोई जुड़ाव नहीं निकला। इस पर उसे फिलहाल छोड़ दिया गया है। इसके अलावा भी टीम नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन


अलीगढ़ में पीएफआई की राजनीतिक विंग सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष निजामुद्दीन को पकड़ा था। उससे पूछताछ करने के लिए आगरा एसटीएफ की टीम पहुंची। इसमें पता चला कि पीएफआई ने व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाए हुए हैं। इससे युवाओं को बरगलाया जाता था। पकड़े गया पदाधिकारी कई जगह जाकर युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम करता था। उसके मोबाइल की जांच की गई। मगर, उसने व्हाट्सएप चैट को डिलीट कर दिया था। उसके सोशल मीडिया एकाउंट की आगरा एसटीएफ जांच कर रही है। उसका आगरा में युवाओं से कोई जुड़ाव सामने नहीं आया।  

ये भी पढ़ें -  चोर बने चौकीदार: ईंट भट्ठे में छिपाकर रखी थीं चोरी की 22 बाइकें, करते थे रखवाली, चार गिरफ्तार

संदिग्ध युवक को पकड़ा 

वहीं टूंडला में भी पीएफआई से जुड़ाव की सूचना पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया। उससे भी एसटीएफ ने पूछताछ की। युवक की कोई संलिप्तता नहीं निकली है। इस पर उसे छोड़ दिया गया। आगरा के अलावा जोन के अन्य जिलों में भी एसटीएफ जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें