फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हिजाब और बुर्का वाली छात्राओं से परेशान महिला प्रधानचार्य, रोते हुए बताया दर्द

Thu, 29 Sep 2022 10:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

वायरल हो रहा वीडियो पुराना बताया जा रहा है।  इस वीडियो में वे कहती नजर आ रही हैं कि स्कूल की समुदाय विशेष की शिक्षिकाओं ने गुट बना लिया है। इसमें अन्य शिक्षिकाएं भी शामिल हैं। इनमें से अधिकांश सराय ख्वाजा की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
रोते हुए महिला प्रधानाचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कैंट क्षेत्र स्थित जॉय हैरिस स्कूल की प्रधानाचार्य हिजाब और बुर्का वाली छात्राओं से परेशान हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपना दर्द बता रही हैं। हालांकि ये वीडियो पुराना बताया जा रहा है, लेकिन इसे शोसल मीडिया पर इस समय खूब वायरल किया जा रहा है। वीडियो में प्रधानाचार्य रोते हुए स्कूल की ही समुदाय विशेष की अध्यापिकाओं पर छात्राओं को भड़काकर उनके खिलाफ नारेबाजी कराने का आरोप लगा रही हैं। 
विज्ञापन




वायरल हो रहा वीडियो आगरा कैंट स्थित जॉय हैरिस स्कूल का है। इस स्कूल की प्रधानाचार्य ममता दीक्षित का रोते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे कहती नजर आ रही हैं कि स्कूल की समुदाय विशेष की शिक्षिकाओं ने गुट बना लिया है। इसमें अन्य शिक्षिकाएं भी शामिल हैं। इनमें से अधिकांश सराय ख्वाजा की रहने वाली हैं। जो उनके खिलाफ छात्राओं को भड़काती हैं। स्कूल के बाहर समुदाय विशेष के लड़कों का जमघट रहता है। 

ये भी पढ़ें- Mathura: प्राइमरी स्कूल की छत का लिंटर गिरने से मचा हड़कंप, आठ छात्र-छात्राएं घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य वीडियो में अपील करती हैं कि छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म में ही आना चाहिए। उनके खिलाफ छात्राओं से अलग-अलग मनगढ़ंत शिकायतें करवाई गई हैं, ताकि उन्हें स्कूल से निकाला जा सके । उनका आरोप है कि इसमें एक शिक्षक नेता भी शामिल है। वे हिजाब और बुरखे पर रोक लगाने के लिए लड़ाई जारी करने की बात भी कर रही हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें