फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छूकर लौट गई मौत...टैंकर में केबल फंसने से कार पर गिरा पोल, बाल-बाल बच गए लोग

Thu, 24 Jul 2025 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के दिल्ली गेट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टैंकर में केबल फंसने से पोल कार पर गिर गया। इस हादसे में लोग बाल-बाल बच गए। 
 
विज्ञापन
कार पर गिरा पोल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दिल्ली गेट पर निजी अस्पताल के समीप बुधवार रात वबाग कंपनी के टैंकर में बिजली का केबल फंस गया। इससे पोल कार पर जा गिरा। चिंगारी निकलने से अफरातफरी मच गई। डिवाइडर पर लगा पोल भी टेढ़ा हो गया। पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

दिल्ली गेट पर सरकार नर्सिंग होम है। इसके बाहर बड़ी संख्या में गाड़ियां खड़ी थीं। तभी वबाग कंपनी का टैंकर हरीपर्वत की तरफ जा रहा था। एक पोल से दूसरे पोल की तरफ जा रहा केवल टैंकर में फंसकर खिंचने लगा। चालक को इसका पता नहीं चल सका। इससे नर्सिंग होम की तरफ लगा पोल गिर गया। एक कार के शीशे टूट गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ देर पहले ही कार से दो लोग हाॅस्पिटल में गए थे। उनके जाते ही हादसा हो गया। केबल खिंचने की वजह से डिवाइडर पर लगा बिजली का दूसरा पोल भी टेढ़ा गया। हरीपर्वत पुलिस ने बताया कि पोल को सही कराने के लिए टोरंट की टीम पहुंची। पहले से पोल जर्जर था। इस बारे में विभागीय अधिकारियों को जानकारी भी दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें