फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी के शिकार यात्री की जिला अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर स्थित बस स्टैंड से जहरखुरानी के शिकार यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एटा निवासी यात्री की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव गांव ले गए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह बस स्टैंड से एक यात्री को 108 एंबुलेंस सेवा से जिला अस्पताल में अज्ञात के रूप में भर्ती कराया गया। यात्री अचेतावस्था में था उसके पास मिले मोबाइल नंबर से जब अस्पताल प्रशासन ने संपर्क किया तो यात्री जनपद एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सिराव निवासी लोकेंद्र पुत्र भजनलाल निकला। मोबाइल से उसके परिजन को सूचना दी गई। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के दौरान यात्री की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन के समझाने के बाद भी परिजन ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और गांव ले गए। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें