फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मनोज शुक्ल अर्णव स्मृति कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां

विज्ञापन
बाह: बाह में कवि सम्मेलन
विज्ञापन
बाह। मनोज शुक्ल अर्णव की स्मृति में बृहस्पतिवार की रात श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद रामलीला मैदान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें घिरोर मैनपुरी के हास्य एवं व्यंग्यकार विनोद राजयोगी ने माँ जन्म देती है, पत्नी जिंदगी देती है कविता से श्रोताओं को भावुक कर दिया। खैर अलीगढ़ की कवयित्री प्रतिज्ञा चौहान सुहानी ने अपनी कविता के माध्यम से दुनिया का दस्तूर समझाया। आगरा के हीरेन्द्र हृदय ने पिता के स्वाभिमान और त्याग पर कविता पढ़कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में हमीरपुर के बद्रीप्रसाद दुबे, अलीगढ़ के भुवनेश चौहान, आगरा की शमीम कौसर, शाहिद महक, संयोजक शिवराम शांति, राजेश वफा और गणेश शंकर विद्यार्थी ने काव्य पाठ किया। शंतनु शुक्ला और स्वाती शुक्ला ने मनोज शुक्ल की यादें साझा कीं। कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुकेश बरुआ, प्रमोद सैंथिया और पवन टाइगर ने किया। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष अक्षय जैन, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज तिवारी, शिब्बू पंडित, नवीन मिश्रा और राकेश सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें