फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 10 दिन बिना बस्ता-कॉपी के स्कूल आएंगे बच्चे, स्मार्ट क्लास में होगी पढ़ाई, बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज

Wed, 18 Nov 2026 02:19 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के पीएमश्री स्कूलों में 10 दिनों तक विद्यार्थी बिना बैग और कॉपी के स्कूल आएंगे। वहीं, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी।
 
विज्ञापन
स्कूल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच फरवरी से प्रस्तावित यूपी बोर्ड परीक्षा को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की तैयारी तेज कर दी गई है। परीक्षा से पहले पाठ्यक्रम पूरा कराने और विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी कराने के लिए स्कूलों में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। पीएमश्री स्कूलों में 10 दिनों तक विद्यार्थी बिना बैग और कॉपी के विद्यालय आएंगे। वहीं, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) राकेश कुमार ने बताया कि पीएमश्री विद्यालयों में 10 दिनों तक बिना बैग और कॉपी के विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। इस दौरान उन्हें विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। स्मार्ट क्लास सहित डिजिटल संसाधनों का इस्तेमाल कर पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी।

इसके लिए सभी स्कूल के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए जाएंगे। इनमें विद्यार्थियों के कमजोर विषयों और कठिन अध्यायों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिक्षक अतिरिक्त समय देकर पाठ्यक्रम पूरा कराने के साथ परीक्षा की तैयारी और विषयों का दोहराव कराएंगे। इसके लिए स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब का भी उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें