फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: 30.06 लाख मतदाताओं की प्रारूप सूची हुई जारी, 16 तक एक और दिया जा रहा मौका; जांच लें अपना नाम

Wed, 18 Nov 2026 02:17 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की सभी विधानसभा सीटों के लिए 30,06,302 मतदाताओं की प्रारूप सूची जारी कर दी गई है। नागरिक 16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, कटवाने और त्रुटियों में सुधार के लिए दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
 
विज्ञापन
मतदाता सूची
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की सभी विधानसभा सीटों के लिए 30 लाख 6 हजार 302 वोटरों की प्रारूप मतदाता सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें यह सूची सौंपी।
विज्ञापन


आम नागरिक अब 16 दिसंबर तक अपना नाम जुड़वाने, कटवाने या किसी भी त्रुटि में सुधार कराने के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। डीएम ने बताया कि 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। इससे पहले 10 अप्रैल को जारी सूची में 29 लाख 62 हजार 418 मतदाता थे, जिसमें विशेष अभियान के तहत नए मतदाता जोड़े गए हैं।

आम लोगों की सहूलियत के लिए प्रारूप सूची जिला निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ सभी मतदान केंद्रों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के पास भी उपलब्ध करा दी गई है। बैठक में डीएम ने कहा कि मतदान केंद्रों के समायोजन के बाद जिले में अब 3,849 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। उन्होंने चिंता जताई कि आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, फतेहाबाद, खेरागढ़, फतेहपुर सीकरी और बाह विधानसभा क्षेत्रों में जनसंख्या के अनुपात में मतदाताओं की संख्या औसत से कम है। इसके अलावा जिले का मौजूदा लिंगानुपात 830 है, जो बाह, खेरागढ़, फतेहाबाद और आगरा ग्रामीण क्षेत्रों में औसत से नीचे है।
विज्ञापन


उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे हर बूथ पर अपने एजेंट नियुक्त करें और विशेष अभियान चलाकर महिला मतदाताओं व नए युवाओं के नाम जुड़वाने में प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में एडीएम सिटी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान, भाजपा के जिला महामंत्री सत्यप्रकाश लोधी, महानगर महामंत्री महेश शर्मा, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमित सिंह, सपा के जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह, समीर अब्बास, बसपा के संदीप मुखरैया, आप के सिद्धार्थ चतुर्वेदी, सीपीआई(एम) के रामनाथ शर्मा, पंकज कटारा व अन्य मौजूद रहे।

घर बैठे या बूथ पर ऐसे कराएं सुधार
नया नाम जोड़ने के लिए: फॉर्म-6 भरें।
नाम कटवाने या आपत्ति के लिए: फॉर्म-7 भरें।
नाम, पता या अन्य संशोधन के लिए: फॉर्म-8 भरें।

यहां करें आवेदन
अपने क्षेत्र के बीएलओ या राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के माध्यम से, या सीधे निर्वाचन विभाग की वेबसाइट अथवा एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें