फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा की बेटी का गीत पीएम ने एक्स पर किया पोस्ट, इसमें छिपा है एक खास संदेश

Thu, 28 Mar 2024 01:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की बेटी का गीत पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया। इस गीत में एक खास संदेश छिपा है। पीएम के गीत को पोस्ट करने के बाद से लोग इसे शेयर और री-पोस्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
आगरा की बेटी का गीत पीएम ने एक्स पर किया पोस्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा की बेटी का गीत पोस्ट किया है। इस पोस्ट में लोकसभा चुनाव को लेकर एक खास संदेश है। पीएम ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा कि, देशभर में युवा कह रहे हैं- 'मेरा पहला वोट देश के लिए...'। 

विज्ञापन


इन दिनों 'मेरा पहला वोट देश के लिए...' गीत इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा है। यह गीत मतदाताओं के मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से है। इसे देशभर में गाया जा रहा है। इसी कड़ी में आगरा की गायिका कल्पना ठाकुर ने भी इसे गाया है। 

कल्पना ठाकुर द्वारा गाए गीत को पीएम ने एक्स पर पोस्ट किया है। इसके बाद से यह गीत लगातार शेयर और री-पोस्ट किया जा रहा है। बताते चलें कि इंटरनेट पर प्रसारित इस गीत को शासन ने जारी किया था। देशभर के गायकों ने इसे अपना सुर दिया। इस गीत को ताजनगरी की नामनेर निवासी गायिका कल्पना ठाकुर ने बेहद शानदार तरीके गाया। उनके सुर को स्थानीय स्तर से लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय तक सराहना मिली है। 

संगीत से एमए कर रही हैं कल्पना

बताते चलें कि इस गीत से लोकप्रियता पाने वाली गायिका कल्पना ठाकुर मूल रूप से जगनेर ब्लॉक के सरैंधी गांव की रहने वाली हैं। इनके पिता कैलाश चंद किसान हैं। मां पुष्पा देवी गृहणी हैं। इनको दो बड़ी बहनें और दो छोटे भाई हैं। यह वर्ष 2017 में गायकी में करियर बनाने के लिए आगरा शहर में आकर रहने लगी हैं। वर्तमान में वह बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय से एमए संगीत से कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें