यह रहेगा रूट डायवर्जन
- बदायूं - बरेली की ओर से कस्बा पटियाली की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन कादरगंज तिराहा गंजडुंडवारा की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
- नरदौली तिराहा, कस्बा पटियाली-गंजडुंडवारा की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को कादरगंज की ओर डायवर्ट किया जाएगा। अलीगंज मार्ग पर वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। बदायूं-बरेली की ओर से आने वाले वाहनों को गंजडुंडवारा बाईपास से निकाला जाएगा।
- धीरू पेट्रोल पंप पटियाली से गंजडुंडवारा की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को कादरगंज मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
- दरियावगंज रेलवे फाटक अलीगंज की ओर से आने वाले वाहनों को जैथरा एटा की ओर और एटा जैथरा की ओर से आने वाले वाहनों को अलीगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
पीएम के लिए तीन हेलीपैड और सीएम के लिए एक हेलीपैड बना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक हेलीकॉप्टर में खुद सवार होंगे और उनके साथ दो अन्य एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर सुरक्षा की दृष्टि से रहेंगे। ये तीनों हेलीकॉप्टर रैली स्थल के पास बनाए तीन हेलीपैडों पर उतरेंगे। यह तीन हेलीपैड एक मैदान पर तैयार किए गए हैं। पीएम कौन से हेलीकॉप्टर से उतरेंगे यह आखिरी वक्त पर ही मालूम होगा।
सीएम योगी के लिए पास में ही दूसरे मैदान में हेलीपैड तैयार किया गया है। जहां सीएम योगी का हेलीकॉप्टर उतरेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक स्विस कॉटेज बनाया गया है। इस स्विस कॉटेज में जाकर कुछ देर प्रधानमंत्री बैठेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ वे चुनावी मंत्रणा करेंगे। स्विस कॉटेज के मानकों की पूरी तैयारियां की गई हैं।