फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से ताजमहल की वर्चुअल सैर: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘हेरिटेज रेस’ के प्रोजेक्ट को खूब सराहा

Thu, 24 Jun 2021 08:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल ने एआईसीटीई, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, एमएसएमई व कपड़ा मंत्रालय व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से टॉयकेथॉन-2021 का ऑनलाइन आयोजन किया। ग्रांड फिनाले के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जुड़े। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने ‘हेरिटेज रेस’ के प्रोजेक्ट को खूब सराहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल ने एआईसीटीई, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, एमएसएमई व कपड़ा मंत्रालय व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से टॉयकेथॉन-2021 का ऑनलाइन आयोजन किया। ग्रांड फिनाले के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जुड़े। 

विज्ञापन


टॉयकेथॉन के ग्रांड फिनाले पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हेरिटेज रेस’ के प्रोजेक्ट को खूब सराहा। इस खेल में लोग साइकिल से ताजमहल की वर्चुअल सैर करेंगे। आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय र्के आईईटी नोडल केंद्र के माध्यम से भी 18 टीमें, जज व समन्वयक कार्यक्रम से जुड़े। 

तमिलनाडु के रहने वाले 19 वर्षीय अतिक अहमद ने नोडल केंद्र एसकेसीईटी, कोयंबटूर से अपना प्रोजेक्ट ‘हेरिटेज रेस’ प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस खेल में लोग साइकिल से ताजमहल सहित देश की अन्य विरासतों की वर्चुअल सैर कर सकते हैं। खेल के डिस्प्ले में ताजमहल की ही तस्वीर प्रदर्शित की गई। घर में रहकर लोग स्मारक के भ्रमण का आनंद उठा सकेंगे। 

विज्ञापन

घर में साइकिल पर सवार होकर पैडल मारते रहेंगे और वर्चुअल माध्यम से स्मारक का भ्रमण करते रहेंगे। बैकग्राउंड में संगीत बजता रहेगा। संचालन उद्घाटन सत्र में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अध्यक्ष डॉ. अनिल सहत्रबुद्धे ने किया। केंद्रीय मंत्रीय पीयूष गोयल और शिक्षा राज्यमंत्री संजय धोत्रे भी जुड़े। 

स्नेहा जैन के ‘बोर्ड गेम’ का चयन 
आईईटी के निदेशक प्रो. वीके सारस्वत ने बताया कि उनके यहां बने नोडल केंद्र पर प्रतियोगिता में शामिल 18 टीमों में से एक का चयन पॉवर ज्यूरी राउंड के लिए किया गया है। जो कि टीम ‘जीरो’ का प्रोजेक्ट ‘फिट एंड हिट’ है। प्रोजेक्ट की टीम लीडर स्नेहा जैन हैं। उन्होंने ‘बोर्ड गेम’ के माध्यम से योग और व्यायाम की मुद्राओं को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. ग्रीश कुमार सिंह, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. नमन गर्गद्व देवर्षि कपिल, मनीष दीक्षित ने किया।   
विज्ञापन

- 14130 टीमों ने टॉयकेथॉन में पंजीकरण कराया। 
- 17770 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। 
- 1567 टीमों ने ग्रांड फिनाले में प्रतिभाग किया। 
- 85 केंद्र ग्रांड फिनाले के लिए बनाए गए थे। 
- 26 जून को विजेता की घोषणा की जाएगी।    

चुनौतियों व समाधान से युवाओं को जोड़ना उद्देश्य 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टॉयकेथॉन के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को देश की चुनौतियों और उनके समाधान से जोड़ना है। घर बच्चे की पहली पाठशाला तो खिलौने पहली किताब होती है। अभी हिंसा और तनाव को बढ़ाने वाले तमाम खेल मौजूद हैं। टॉयकेथॉन का उद्देश्य ऐसे खेल विकसित करना है जो मनोरंजन तो करें साथ ही मानव कल्याण पर आधारित हों। पहला आयोजन बेहद सफल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें