हेलीपैड पर सेना के हेलीकॉप्टरों ने लैंडिंग का ट्रायल किया
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की व्यवस्था के लिए वेटरनेरी यूनिवर्सिटी सहित आसपास के क्षेत्र को पांच जोन और 20 सेक्टरों में बांट दिया गया है। कौन सा अधिकारी कहां तैनात होगा, यह भी तय कर दिया गया है। 15 अधिकारी इस व्यवस्था में पड़ोसी जनपदों से बुलाए गए हैं। साथ ही सेना के हेलीकॉप्टरों ने सोमवार को लैंडिंग भी की।
11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मथुरा आ रहे हैं। इस दौरान वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां कड़ी निगरानी रखे हैं।
ये भी पढ़ें: मथुराः प्रधानमंत्री की सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार, कार्यक्रम में यह कपड़े पहनकर नहीं आ सकेंगे
एसपीजी ने भी डेरा डाल दिया है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। इसमें पांच जोनल मजिस्ट्रेट और 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल हैं।