फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली अब 10 की जगह 11 फरवरी को होगी

विज्ञापन
कासगंज में पीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करतीं डीएम, एसपीजी के एआईजी व एसपी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिले के पटियाली क्षेत्र में 10 फरवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली एक दिन के लिए टल गई है। अब यह रैली 11 फरवरी को होगी। इसकी वजह 10 फरवरी को प्रथम चरण का मतदान होना बताया गया है। पार्टी स्तर पर रैली की तैयारियां जोर-शोर से की जा रहीं हैं। संगठन के नेता रैली की तैयारियों में जुटे हैं। तैयारियों से जुड़ी जिम्मेदारी भी अलग-अलग कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं हैं। रैली के संबंध में भाजपा के प्रदेश व ब्रजक्षेत्र के नेता तैयारियों का पल-पल अपडेट लेते रहे।
विज्ञापन

पीएम मोदी की चुनावी रैली पटियाली-अलीगंज रोड पर दरियागवंज फायर स्टेशन के सामने मैदान में होगी। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी के मुताबिक प्रधानमंत्री की चुनावी रैली को लेकर तैयारियां पूरी की जा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि पहले 10 फरवरी को प्रधानमंत्री का आना प्रस्तावित था, लेकिन 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान है। संभवत: इसी कारण से रैली की तारीख परिवर्तित हुई है। अब यह रैली 11 फरवरी को होगी। प्रधानमंत्री दोपहर तीन बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इससे पूर्व वह बरेली में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने बताया कि रैली से संबंधित व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की दी गई हैं। सभी लोग तैयारियों में जुटे हैं। मैदान को दुरुस्त कराया जा रहा है। वहीं, बिजली, साउंड, बैरिकेडिंग सहित अन्य जरूरी कार्य शुरू किए गए है। रैलीस्थल के मैदान की ओर जाने वाली सड़क भी दुरुस्त कराई जा रही है। भाजपा के जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य ने भी रैलीस्थल पर भाजपाईयों के साथ पहुंचकर रैली की तैयारियां परखीं।
पीएम मोदी की रैली को लेकर जनता के बीच अपार उत्साह : चौरसिया
कासगंज। प्रधानमंत्री की चुनावी रैली की तैयारियों को परखने के लिए भाजपा के उत्तर प्रदेश चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने तैयारियों की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में सह प्रभारी चौरसिया ने कहा कि पीएम मोदी की रैली को लेकर जनता के बीच अपार उत्साह है। कासगंज जिले के अलावा एटा, बदायूं, फर्रुखाबाद के लोग भी यहां पहुंचेंगे। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने हर क्षेत्र में विकास कराया है। जनता भाजपा के साथ है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे इस चुनाव में जिन्ना को लेकर आगे बढ़ रहे हैं और हम विकास को लेकर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें