कासगंज। जिला में मंगलवार को एक बालक कोरोना संक्रमित निकला। इसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 665 पहुंच गया। संक्रमित बालक को होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कराई गई 800 एंटीजन जांच में गंगेश्वर कॉलोनी निवासी एक बालक कोरोना संक्रमित निकला। बालक के संक्रमित आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंची। टीम ने बालक को होम आइसोलेट करने के बाद उसे दवा की किट प्रदान की। जबकि चार संक्रमित स्वस्थ हो गए। अब सक्रिय मरीज 28 रह गए हैं। सीएमओ डा. अनिल कुमार का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए गाइड लाइन का पालन करें।