फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में आ सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रशासन ने बैठक कर दिए निर्देश

Tue, 03 Sep 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
जल्द ही भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ सकते हैं। सम्भावना है इस पवित्र धरती पर प्रधानमंत्री पशु पालन और जल संरक्षण को लेकर अपनी योजनाओं की घोषणा करेंगे। 
विज्ञापन


प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भारत सरकार के सचिव और प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश भी मंगलवार को मथुरा आ रहे हैं। माना जा रहा है कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आ सकते हैं। 

मुख्यमंत्री बुधवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संदर्भ में मथुरा आ सकते हैं। हालांकि अभी कोई अधिकृत कार्यक्रम प्रशासन को नहीं मिला है।  प्रशासन ने इस संबंध में रात को एक बैठक कर अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन


मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जनमभूमि के साथ गो पालन का बड़ा केंद्र रही है। वेटरनेरी विश्वविद्यालय के साथ गो अनुसंधान केंद्र भी उससे जुड़ा है। यहां गो पालन से जुडी योजनाओं की कोई घोषणा प्रधानमंत्री कर सकते हैं। वेटरनेरी विवि के केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा भी दिया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें