फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Nidhi: मैनपुरी में 30 हजार किसानों की सम्मान निधि अटकी, कृषि विभाग ने दिया ये आश्वासन   

Sun, 05 Jun 2022 07:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। तीन बार में हर चार महीने पर ये राशि सीधे किसानों के खाते में भेजी जाती है। हाल  ही में 11वीं किस्त के रूप में किसानों को दो हजार रुपये की राशि मिली है, लेकिन जिले के 30 हजार किसानों के खाते में इस बार ये रकम नहीं आई।  
 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में 30 हजार किसानों की सम्मान निधि आधार बेस्ड भुगतान के चलते अटक गई है। 11वीं किस्त प्राप्त न होने से ये किसान परेशान हैं। उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कृषि विभाग माह के अंत तक इन किसानों के खाते में भी 11वीं किस्त की धनराशि पहुंचने की बात कह रहा है।

विज्ञापन


जिले में साढ़े तीन लाख के करीब किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत हैं। इनको सालाना छह हजार रुपये की धनराशि तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। इस बार प्रधानमंत्री ने 11वीं किस्त की दो हजार रुपये की धनराशि जिले के 3.20 लाख किसानों के खाते में भेजी वहीं 30 हजार के करीब किसानों के खाते में किस्त नहीं पहुंची है। ये वे किसान हैं जिन्हें आधार बेस्ड भुगतान किया जाना है। इन किसानों का डाटा केंद्र सरकार ने कृषि विभाग को नहीं भेजा। इसके चलते भुगतान नहीं भेजा जा सका था। अब दूसरे चरण में ये डाटा प्राप्त होने की उम्मीद है। कृषि विभाग के अनुसार जल्द ही डाटा प्राप्त होने के बाद माह के अंत तक इन 30 हजार किसानों को 11वीं किस्त का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए किसानों को अभी और इंतजार करना होगा।

लगा रहे कार्यालय के चक्कर

जिले के 30 हजार किसान परेशान हैं। वे निधि की जानकारी करने के लिए कृषि विभाग के कार्यालय पहुंच रहे हैं। यहां उन्हें जल्द किस्त आने की जानकारी दी जा रही है, लेकिन वे इस जवाब से संतुष्ट नहीं हो रहे हैं।

डाटा आने का किया जा रहा इंतजार 

उप निदेशक कृषि डीवी सिंह ने  बताया आधार बेस्ड भुगतान के लिए 30 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त नहीं मिल सकी है। जल्द ही डाटा आने के बाद किसानों को किस्त का भुगतान हो जाएगा। इन किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें