फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े चार बदमाश, इतना माल हुआ बरामद 

Sun, 05 Jun 2022 07:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

 मैनपुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।  गांव सिकंदपुर के पास से पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश किसी वारदात के अंजाम देने की योजना बना रहे थे। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में पकड़े गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में गांव सिकंदपुर के पास कैंटर में बैठकर किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे चार बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने रोकने के लिए घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे दो तमंचे-कारतूस व निशानदेही पर चोरी के जेवर व नकदी बरामद हुई है। 

विज्ञापन


सीओ सिटी विजय पाल और इंस्पेक्टर कोतवाली/स्वॉट प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि कुछ बदमाश कैंटर से किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। फर्दपुर से सिकंदरपुर जाने वाले मार्ग पर झाड़ियों में छिपकर उनका इंतजार किया। कुछ देर बाद बदमाश आए तो उन्हें रोकने लिए घेराबंदी की कई। इस पर चारों कैंटर से उतरकर भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
 
पूछताछ में इन्होंने अपने नाम कासिल अली उर्फ शेखू निवासी गांव सिकंदरपुर, गोपाली निवासी गांव खडित फिरोजाबाद, इकबाल निवासी गांव फनकौर जनपद एटा और रिजवान निवासी मख्खाखेड़ा चौकी ललऊ खेड़ा उन्नाव बताया। बदमाशों ने कबूला कि कुछ दिन पूर्व नगला जुला स्थित एक घर में चोरी की थी।

दिन में रैकी, रात में चोरी  

बदमाशों ने नगला नया, नगला दौलत व अन्य स्थानों पर चोरी की वारदातें स्वीकार की हैं। बताया कि वे लोग दिन में रैकी करते हैं और रात को वारदात को अंजाम देते हैं। फिरोजाबाद व अन्य थानों में उनके खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि सभी के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

घर के अंदर अंजान को न दें प्रवेश

इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। पकड़े गए बदमाश बेहद शातिर हैं। यह लोग दिन में कबाड़ी, फेरी वाला बनकर घरों में जाकर रेकी करते थे। इसके बाद रात होने पर घर में धावा बोल कर वारदात अंजाम देते थे। सभी को सावधान रहने की जरूरत है, अंजान व्यक्ति को घर के अंदर प्रवेश न करने दें। यह लोग मौका पाकर घर के अंदर आते हैं और सारा माहौल, रास्ता आदि समझ लेने के बाद लूट चोरी की योजना बनाते थे।

यह माल हुआ बरामद

कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े लुटेरा गैंग के चार सदस्यों के कब्जे से पुलिस को लूट व चोरी का काफी माल बरामद हुआ। इसमें सोने की दो अंगूठी, छह चांदी के लच्छा, दो जोड़ी पायल, एक सोने की चेन, दो पैंडल, मंगलसूत्र, करधनी, बच्चों के खडुआ, एक हाथ की घड़ी और 15 हजार की नकदी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें