फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2155 प्रधानमंत्री आवासों की शासन ने नहीं भेजी किस्त

विज्ञापन
08एमएनपी-06-कलक्ट्रेट स्थित डूडा कार्यालय - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के दो हजार से अधिक लाभार्थियों के आवास निर्माण का कार्य बीच में लटक गया है। दरअसल शासन से किस्त जारी न होने के चलते ये समस्या आ रही है। आठ माह से लोगों को निर्माण कार्य के लिए किस्त आने का इंतजार है।
विज्ञापन

जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) से नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन किया जाता है। वर्ष 2017 में शहरी क्षेत्र में आवास योजना के तहत काम शुरू हुआ था। इसके बाद से अब तक नगर पालिका समेत नौ नगर निकायों में 5529 आवास बनाए जा चुके हैं। वहीं 2155 लाभार्थियों का चयन कर उन्हें आवास की धनराशि मिलनी थी। कुछ के खाते में प्रथम किस्त प्राप्त हो गई, तो वहीं कुछ के खातों में द्वितीय किस्त। इसके बाद उन्हें अगली किस्त का इंतजार था, लेकिन आठ माह का समय बीतने के बाद भी किस्त नहीं आ सकी। इससे आवास निर्माण अधर में लटका हुआ है।
तीन किस्तों में होता है भुगतान
नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये की धनराशि मिलती है। इसे तीन किस्तों में लाभार्थी के खाते में भेजा जाता है। प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार, द्वितीय किस्त में 1.50 लाख और तीसरी किस्त में फिर 50 हजार की धनराशि दी जाती है।
विज्ञापन

हाईलाइट्स
-5529 प्रधानमंत्री आवास हो चुके हैं पूर्ण
-2155 प्रधानमंत्री आवासों का काम लटका
-69 लाभार्थियों को जारी होनी है प्रथम किस्त
-691 लाभार्थियों को जारी होनी है द्वितीय किस्त
-1395 लाभार्थियों को जारी होनी है तृतीय किस्त
क्या कहते हैं लाभार्थी
प्रथम किस्त में मिली धनराशि से काम करा लिया था। दूसरी किस्त में अधिक धनराशि मिलती है, जो अब तक नहीं मिली है। इसके चलते आठ महीने से काम रुका हुआ है। कार्यालय जाकर पता किया तो जल्द ही किस्त आने की बात कही गई।
रामेश्वर दयाल, बेवर।
प्रधानमंत्री आवास के लिए चयन हुआ तो लगा अब जल्द ही मकान बन जाएगा। आठ महीने से अब तक दूसरी किस्त न मिलने के कारण काम रुका हुआ है। अब इस वर्ष आवास पूरा होने की उम्मीद कम ही है।
विज्ञापन

गीता देवी, बेवर।
शासन को प्रधानमंत्री आवास की किस्त की मांग भेज दी गई है। वहीं से सीधे लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी जानी है। जल्द ही किस्त आने की उम्मीद है।
आरके सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें