फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषित परिवारों को गाय के वितरण में मैनपुरी प्रदेश भर में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने के लिए उन्हें गाय उपलब्ध कराने के आदेश शासन ने दिए हैं। कुपोषित बच्चों के परिवारों को गाय वितरण में मैनपुरी पूरे प्रदेश में टॉप पर है। आगरा मंडल के अन्य जिले काफी पीछे छूट गए।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग और पशुपालन विभाग ने अब तक 75 परिवारों को गाय उपलब्ध करा दी हैं। इस संख्या के साथ ही मैनपुरी प्रदेश में टॉप पर पहुंच गया है। ये संख्या प्रदेश भर में सर्वाधिक है। दूसरे नंबर पर बहराइच में 47 और 43 गायों के वितरण के साथ चित्रकूट तीसरे स्थान पर है। मंडल के जिलों पर नजर डालें तो आगरा और फिरोजाबाद में चार-चार और मथुरा में 35 गायों का कुपोषित परिवारों को वितरण किया गया है। प्रदेश में टॉप होने पर मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार और प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन कुमार गर्ग को बधाई दी है। उन्होंने आगे भी वितरण जारी रखने के लिए कहा है।
जल्द ही दोगुना होगा आंकड़ा
जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि कुपोषित बच्चों के परिवारों को जिले भर की गोशालाओं में गाय दिखाई जा रही हैं। कुछ लोग गाय पसंद कर सहमति दे रहे हैं। इनकी सूची पशुपालन विभाग को उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन कुमार गर्ग का कहना है कि जल्द ही गायों के वितरण का आंकड़ा दोगुना हो जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

कुपोषित बच्चों के परिवारों को गाय देने के लिए प्रशासन प्रयास कर रहा है। अब तक 75 गायों का वितरण कराया जा चुका है। ये प्रदेश में सर्वाधिक वितरण की संख्या है। आगे भी यही गति बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें